Ranchi: हजारीबाग के पबरा स्थित बोंगा रोड के जंगल से दो आरोपी को पुलिस ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के निशानदेही पर महिला सप्लायर भी पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में पेलावल ओपी क्षेत्र के पबरा के रहने वाले अविनाश कुमार, ईचाक थाना क्षेत्र के हदारी के रहने वाले संदीप कुमार उर्फ निक्की और किरण कुमारी उर्फ काजल कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 169 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि हजारीबाग एसपी को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम पबरा में दो व्यक्तियों द्वारा अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिकी की जा रही है. सूचना पर मुख्यालय के वरीय डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल कार्रवाई करते हुए ग्राम पबरा के बोंगा रोड के जंगल से अविनाश कुमार और संदीप कुमार उर्फ निक्की को 169 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया. आरोपी ने पुछताछ करने पर बताया कि इनके सहयोगी किरण कुमारी उर्फ काजल कुमार के द्वारा अवैध ब्रउन शुगर की सप्लाई इनको किया जाता था. आरोपी के निशानदेही पर किरण कुमारी को गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ में कटकमसांडी (पेलावल थाना) कांड सं0-70/26 में मामला दर्ज किया गया है. संदीप कुमार उर्फ निक्की का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध ईचाक थाना में दो मामला दर्ज है.
