Patna: सिवान के मैरवा थाना क्षेत्र के बेदौली मोड़ स्थित छठ घाट के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में जीरादेई ज्वेलरी लूटकांड का आरोपी घायल हो गया. मुठभेड़ में जख्मी अपराधी अंकित सिंह सिवान जिले क सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर का रहने वाला है. घायल अपराधी को इलाज के लिए सरकारी सुरक्षा के बीच पटना स्थित पीएमसीएच भेजा गया है. लूटकांड के दौरान लूटी गई बाईक को घटनास्थल से जप्त किया गया है तथा 1 गोली, लोडेड देशी पिस्टल एवं 2 खोखा भी बरामद किया गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सूचना मिली कि एक फरार अपराधी यूपी की तरफ से अपने घर जा रहा है. सूचना पर मैरवा थाना पुलिस सघन वाहन जांच अभियान चलाया. वाहन जांच के दौरान बेदौली मोड़ स्थित छठ घाट के समीप एक संदिग्ध बाईक सवार को रोकने का प्रयास किया गया. पुलिस टीम को देखते ही बाईक सवार संदिग्ध फायरिंग शुरू कर दिया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग किया. जिसमें संदिग्ध अपराधी अंकित सिंह के पैर में गोली लगी. जिसे इलाज के लिए पटना पीएमसीएच ले जाया गया.

प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि 6 मई को जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार स्थित “ओम साई बर्तन एवं ज्वेलर्स” दुकान में हुई लूट की घटना में मुठभेड़ में जख्मी अपराधी की संलिप्तता रही है. घटना के दौरान अपराधियों ने 4 राउंड फायरिंग किया था. जिसमें 3 राउंड दुकान के अंदर एवं 1 राउंड दुकान के बाहर बाईक लूटने के क्रम में चलाई गई थी. आरोपी के विरुद्ध रसूलपुर, मांझी, रघुनाथपुर एवं जीरादेई थाना में लगभग आधा दर्जन सीएसपी एवं ज्वेलरी लूटकांड से संबंधित आपराधिक मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed