Ranchi: गढ़वा एसपी के निर्देश पर छापामारी अभियान में 12 अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. वही 33 वारंट का निष्पादन पुलिस ने किया है. मिली जानकारी के अनुसार बीते रात गढ़वा एसपी आशुतोष शेखर के निर्देशानुसार गढ़वा, रंका, श्री बंशीधर नगर एसडीपीओ की निगरानी में जिले के सभी थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी दलबल के साथ विभिन्न अपराध के आरोपी, वारंटियों, फिरारियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापामारी अभियान चलाया. यह अभियान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में दर्ज मामलों में वारंट एवं कुर्की के आदेशों के अनुपालन के तहत की गई. इस विशेष अभियान के दौरान जिले के सभी थाना, ओपी क्षेत्र में सघन छापामारी अभियान चलाकर 12 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान 33 वारंट का निष्पादन किया गया. रंका थाना क्षेत्र से 5 गिरफ्तारी एवं 4 वारंट निष्पादन, रमना थाना क्षेत्र से 3 गिरफ्तारी 10 वारंट निष्पादन, विशुनपुरा थाना क्षेत्र से 1 वारंट निष्पादन, धुरकी थाना क्षेत्र से 1 वारंट निष्पादन, नगर उंटारी थाना क्षेत्र से 4 वारंट निष्पादन,  केतार थाना क्षेत्र से 2 वारंट निष्पादन, खरौंधी थाना क्षेत्र से 4 वारंट निष्पादन, गढ़वा थाना क्षेत्र से 2 गिरफ्तारी एवं 2 वारंट निष्पादन, मझिआंव थाना क्षेत्र से 1 वारंट निष्पादन, बरडीहा थाना क्षेत्र से 1 गिरफ्तारी एवं 2 वारंट निष्पादन, कांडी थाना क्षेत्र से 1 वारंट निष्पादन, रमकंडा थाना क्षेत्र से 1 गिरफ्तारी और बड़गड़ थाना क्षेत्र से 1 स्थाई वारंट निष्पादन किया गया.

उल्लेखनीय है कि 15, 16 एवं 17 मई की रात चलाये गए अभियान के दौरान अब तक 52 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया तथा इस दौरान 131 वारंट एवं 2 कुर्की का निष्पादन किया गया है. गढ़वा पुलिस सभी जिलेवासियों से अपील करती है कि समाज में भयमुक्त वातावरण बनाने में गढ़वा पुलिस की सहयोग करने के उद्देशार्थ किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि एवं अपराध में संलिप्त लोगों की सूचना अविलंब स्थानीय थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि ऐसे अपराधिक तत्वों पर स-समय उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed