Ranchi: नक्सली बंदी को लेकर झारखंड पुलिस सतर्क है. भापका माओवादी के प्रस्तावित प्रतिरोध सप्ताह के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में जवान प्रतिनियुक्त किया गया है. मंगलवार को आईजी अभियान-सह-पुलिस प्रवक्ता ने पुलिस मुख्यालय सभागार में बताया भाकापा माओवादी के बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, बंगाल एवं असम राज्य में 8 से 14 अक्टूबर दिनांक-08.10.2025 से 14.10.2025 तक प्रस्तावित प्रतिरोध सप्ताह एवं दिनांक 15.10.2025 को एकदिवसीय बन्दी के मद्देनजर झारखण्ड पुलिस की तैयारी एवं सतर्कता के संबंध में संबोधित किया। राज्य में शान्ति एवं सुरक्षा बनाये रखना झारखण्ड पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाये गये हैं. माओवादियों का 15 अक्टूबर को एकदिवसीय बन्दी को लेकर आसूचना तंत्र को मजबूत करते हुए सभी संवेदनशील स्थानों, सरकारी कार्यालय, रेल, सड़क मार्ग आदि पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. बन्दी के मद्देनजर आम जनता निर्भीक होकर अपना रोजमर्रा का कार्य करें एवं किसी तरह की परेशानी हो तो पुलिस को अविलंब सुचित करें, इसके लिये पुलिस सदैव आम जनता की सेवा में लगातार तत्पर है. राज्य की जनता से यह भी अपील की जाती है कि वे किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न दें.
