Ranchi: अपने ही घर में ज्वेलरी चोरी के आरोपी में एक आरोपी समेत दो को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में शुभम कुमार और सूरज कुमार सहनी का नाम शामिल है. दोनो आरोपी तिलैया थाना क्षेत्र के आजाद मुहल्ला का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर सोने का जितिया और चांदी का सिक्का पुलिस ने बरामद किया है.

जानकारी के मुताबिक पीडित महिला अपने पुत्र सूरज कुमार के विरुद्ध घर से सोने चांदी के जेवरात चोरी कर बेचने का आरोप लगाया था. इस संबंध में तिलैया थाना (काण्ड सं0327/25) में मामला दर्ज किया गया. आरोपी ईन्दरवा चौक के आस-पास संदिग्ध अवस्था में रोका गया. सूचना पर तिलैया थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर आरोपी सूरज कुमार और चोरी के ज्वेलरी खरीदने वाले शुभम कुमार को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गये आरोपी के निशानदेही पर चोरी गये आभूषण बरामद की गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed