Ranchi: अजय श्रीवास्तव हत्याकांड में शामिल दो आरोपी को जमशेदपुर के टेल्को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अपमान का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया. मृतक आरोपी का चेन ले लिया था. इसको लेकर झगड़ा हुआ था. आरोपी की मां उसपर थूकते हुए कहा था कि “धू है तेरी जैसी नशेडी औलाद पर और घर से निकाल दिया था. वही चेन माँगने पर मृत्तक अजय श्रीवास्तव ने माँ बहन की गाली दिया था. गिरफ्तार आरोपी में सिद्धार्थ कुमार और राहुल कुमार सिंह उर्फ चीकू का नाम शामिल है. दोनो आरोपी गोविन्दपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर एक चाकू, शव से निकाले गये 11580 रूपया नगद, मोबाईल, घटना में प्रयुक्त बाईक और मोबाईल समेत अन्य समान पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टेल्को थाना क्षेत्र के रामकिशन मिशन स्कूल के पीछे बाउन्ड्री वाल की ओर स्थित क्वार्टर नं0-L4/29 के बगल में खाली स्थान में 13 जनवरी की रात अजय श्रीवास्तव की गला काटकर हत्या कर दी गयी थी. एसएसपी के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन सिटी डीएसपी के नेतृत्व में गठन किया गया. विशेष छापामारी दल मामले का उद्भेदन करते हुए दोनो आरोपी को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त चाकू,  बाईक मृतक से छिने गये 11580 रूपया बरामद किया गया.

मृतक अजय श्रीवास्तव ब्राउन सुगर की खरीद बिक्री करता था. जिसमें आरोपी सिद्धार्थ कुमार उसका सहयोग करता था. दोनों के बीच कुछ दिन पहले पैसा को लेकर झगड़ा हुआ था. अजय श्रीवास्तव ने दो दिन पहले आरोपी सिद्धार्थ कुमार का चाँदी का चेन भी ले लिया था. जिससे सिद्धार्थ की माँ सिद्धार्थ के उपर थुकते हुए कहा था कि “थू है तेरी जैसी नशेडी औलाद पर। और घर से निकाल दिया था. चाँदी का चेन माँगने पर मृतक अजय श्रीवास्तव ने माँ बहन की गाली गलौज दिया था. जिसके कारण आरोपी सिद्धार्थ कुमार मृतक को सबक सिखाना चाहता था. कुछ दिन पहले साथ बैठकर नशा पान कर रहा था तो राहुल सिंह उर्फ चीकू के साथ अजय श्रीवास्तव सभी दोस्तो के सामने ही गाली गलौज करते हुए बोला कि साले जब खर्चा करने का औकात नहीं है तो क्यों पीने-खाने आ जाते हो तुम्हारा बाप कमा कर रख दिया है कि मां कमाकर रख दी है. जिससे चीकू बहुत अपमानित महसूस किया था और जब आरोपी सिद्धार्थ कुमार अजय श्रीवास्तव को मारने का प्लान बताया तो राहुल सिंह उर्फ चीकू भी अजय श्रीवास्तव की हत्या में शामिल हो गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *