Patna: किशनगंज में बहन के साथ अवैध संबंध में हत्या कर सड़क दुर्घटना का स्वरुप देने का कोशिश नाकाम करते हुए टेढ़ागाछ थाना पुलिस ने भाई-बहन समेत चार आऱोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में मो० आदम, भाई सहजाद आलम, बहन खुशबु बेगम और मो अंजार आलम का नाम शामिल है. सभी आरोपी टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर एर्टिगा कार, चार मोबाईल, घटना में प्रयुक्त गाड़ी उठाने वाला जैक औऱ मृतक का बाईक पुलिस ने बरामद किया है.
रविवार को मामले की जानकारी देते हुए किशनगंज एसपी ने बताया कि बीते शनिवार की रात समय करीब 2:45 बजे सूचना मिली कि ग्राम फुलवाड़ी, राजवान के समीप एक व्यक्ति जख्मी अवस्था में पड़ा हुआ है. सूचना पर गश्ती दल जख्मी को टेढ़ागाछ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान अररिया जिले के सिकटी थाना क्षेत्र के पडरिया निवासी जुल्फकार के रूप में की गई. घटना स्थल से मृतक का बाईक बरामद किया गया. जिस पर किसी प्रकार की खरोंच नहीं था. जिससे घटना प्रथमदृष्टया संदिग्ध प्रतीत हुआ. इस संबंध में मृतक की पत्नी हसने आरा के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध टेढ़ागाछ थाना (कांड संख्या 234/25) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में टीम गठित किया गया. गठित टीम लगातार आसूचना संकलन, तकनीकी साक्ष्य संकलन, बायोलॉजिकल साक्ष्य संकलन एवं अनुसंधान के परिणामस्वरूप घटना के 18 घंटे के भीतर सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने पूछताछ के क्रम में स्वीकार किया कि मृतक का उनकी बहन के साथ अवैध संबंध था, जो उन्हें स्वीकार्य नहीं था. इसी कारण मृतक को बुलाकर उसकी हत्या की गई तथा घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के उद्देश्य से शव को राजवान के पास सड़क पर फेंककर उस पर वाहन चढ़ाया गया. मामले में पर्याप्त अभियोजन साक्ष्य संकलित करते हुए शीघ्र आरोप पत्र समर्पित करने का निर्देश अनुसंधानकर्ता को दिया गया है.
