Patna: गया के गंगटी में बच्चे की पटक-पटककर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी कोई और नही बच्चे का पिता ही है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गये और आरोपी को जमकर पीटने लगा. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को अपने कब्जे में लिया. गया के आमस थाना क्षेत्र में शराब के नशे में आरोपी पिता ने पत्नी से झगड़ा के बाद ढ़ाई साल के बच्चे रौशन को पटक कर मार डाला.  हालांकि आनन-फानन में परिजन शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल ले गये जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस नवगढ़ निवासी आरोपी पिता नकुल यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आमस थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम- गंगटी में एक बच्चे को उसके पिता ने हत्या कर दिया है. एवं गाँव वालो आरोपी पिता को पकड़कर उसके साथ मारपीट कर रहा है. सूचना पर आमस थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एएनएमसीएच भेज दिया. गाँव वालो की मदद से आरोपी को पकड़ा गया. इस संबंध में आमस थाना (कांड संख्या 319/25) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed