Patna: मुजफ्फरपुर एसएसपी ने कार्य निष्पादन में शिथिलता बरतने के आरोप में कच्ची-पक्की ओपी के अध्यक्ष एसआई अरविंद कुमार को उनके पद से मुक्त कर लाईन हाजिर कर दिया है. तिरहुत क्षेत्र के डीआईजी के अनुमोदन के बाद एसआई अरविंद कुमार को वर्तमान पदस्थापन से मुक्त करते हुए पुलिस लाईन भेजा गया है.

क्या है मामला

एसएसपी द्वारा कच्ची-पक्की ओपी के कार्यों एवं अपराध नियंत्रण की समीक्षा की गई. समीक्षा में पाया गया कि ओपी अध्यक्ष अरविंद कुमार का कार्य निष्पादन संतोषजनक नहीं है. समीक्षा के दौरान यह भी सामने आया कि उनके द्वारा अपराध नियंत्रण, कांडों का समयबद्ध निष्पादन, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित दायित्वों के निर्वहन में अपेक्षित रुचि नहीं ली जा रही थी. इसके साथ ही जिला स्तर से समय-समय पर निर्गत निर्देशों के अनुपालन में भी शिथिलता पाई गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed