Patna: दरभंगा जिले के सोनकी थाना अध्यक्ष एसआई प्रताप कुमार सिंह को कार्य में घोर लापरवाही और विधि सम्मत कार्रवाई न करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार मिडिया में प्रकाशित एक खबर का संज्ञान लेते हुए बहादुरपुर के पर्यवेक्षी पदाधिकारी द्वारा मामले की जांच कराई गई थी. जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि सोनकी थानाध्यक्ष द्वारा एक महिला शिक्षिका द्वारा दिए गए आवेदन पर न तो विद्यालय जाकर कोई जांच की गई और न ही नियमानुसार कोई कानूनी कार्रवाई की गई. पर्यवेक्षी पदाधिकारी बहादुरपुर द्वारा समर्पित जांच रिपोर्ट के आलोक में दरभंगा पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, दरभंगा तय किया गया है.
