Ranchi: गोड्डा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिहार से गांजा लेकर आ रहे 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 4 किलो गांजा और एक बाईक बरामद की गई है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिरेन्द्र कुमार और उदय कुमार मंडल के रुप में की गई है. दोनो बिहार के भागलपुर जिले क घोघा थाना क्षेत्र के ब्रह्मचारी टोला का रहने वाला है. दोनों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया.
मिली जानकारी के अनुसार गोड्डा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार की ओर से ग्राम दिग्धी होते हुए महागामा की तरफ दो लोग बाईक पर गांजा की तस्करी कर रहे हैं. सूचना पर महागामा एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. ग्राम शीतल के पास पानी टंकी के निकट मुख्य पथ पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाईक पर सवार दो संदिग्धों को रोका गया. तलाशी में झोले से चार अलग-अलग पैकेट में रखा 4 किलो गांजा बरामद हुआ. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिरेन्द्र कुमार और उदय कुमार मंडल के रूप में हुई है. दोनों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया. पुलिस ने बाईक (BR10W-3255) को भी जब्त कर लिया है. इस संबंध में महागामा थाना (कांड संख्या142/26) में मामला दर्ज किया गया है.
