Ranchi: बोकारो पुलिस ने जुलाई में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए गए सघन अभियान में विभिन्न मामलों में 113 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. बोकारो एसपी के दिशा-निर्देशन पर जिला के सभी थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई. गिरफ्तार आरोपियों में सबसे अधिक 25 अन्य मामलों, 18 वारंट और 12 चोरी के आरोपी शामिल हैं. साइबर ठगी में 11, चोरी में 12, छिनतई/झपटा मारने में 10, हत्या मामले में 08, जुआ अधिनियम में 06, दहेज अधिनियम में 05, महिला अपराध में 03, वाहन दुर्घटना में 03, अवैध शराब में 03, अपहरण में 03, अवैध कोयला/बालू तस्करी में 02, अवैध हथियार में 02, पोक्सो में 01 और SC/ST उत्पीड़न मामले में 01 आरोपी शामिल है. पुलिस ने बताया कि चोरी/छिनतई की घटनाओं को रोकने के लिए पेट्रोलिंग, एंटी क्राइम चेकिंग और छापेमारी तेज की गई है. अवैध कोयला, बालू तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है. इसके साथ ही जेल से जमानत पर बाहर आए अपराधियों की गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *