Ranchi: रांची एसएसपी के निर्देश पर सिल्ली थाना पुलिस ने मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने वाले 4 सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 11.5 किलो तांबा, चोरी में इस्तेमाल बाइक और अन्य सामान बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपी में बोकारो  जिले के चास थाना क्षेत्र के विशाल चटर्जी, अंकित कुमार, अभय कुमार पाल और सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के आदित्य साहू का नाम शामिल है.

मिली जानकारी के अनुसार 27 जुलाई की रात मुरी ओपी क्षेत्र के ग्राम-जामटोला स्थित INDUS TOWER का पावर केबल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था. मामले में INDUS TOWER LTD के टेक्नीशियन के आवेदन पर मुरी ओपी (कांड सं-49/26) में मामला दर्ज किया गया था. नेटवर्क कम्पनियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी के निर्देश पर सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई. तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल नंबरों के आधार पर छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया और चोरी का सामान बरामद कराया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed