Ranchi: जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध के मामले में पुलिस को सफलता मिली है. कोडरमा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 48 घंटे के भीतर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. पीड़िता की मां द्वारा 6 अगस्त को कोडरमा थाना में लिखित आवेदन दर्ज कराया गया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने (कांड संख्या 149/26) मामला दर्ज किया. मामला नाबालिग से जुड़ा और संवेदनशील होने के कारण कोडरमा एसपी ने तुरंत संज्ञान लिया. आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. विशेष टीम ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी एवं मानवीय सूचना (ह्यूमन इंटेलिजेंस) का सहारा लिया और क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की. पुलिस की इस सतर्कता के कारण आरोपी रूपलाल मेहता को घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया.

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीते 2 अगस्त की दोपहर करीब 3:00 बजे की है. छोटकीबागी क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि उनकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी. उसी दौरान उनके बगल में किराए पर रहने वाला व्यक्ति रूपलाल मेहता घर में अकेला पाकर दाखिल हुआ और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed