Ranchi: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में 9 जुलाई को हुए घर में चोरी मामले का रांची पुलिस ने एसआईटी गठित कर उद्भेदन कर दिया है. मामले में 80 से अधिक कांडों में वांछित कुख्यात इंटरस्टेट चोर गिरोह के 2 सदस्यों की पत्नियों को गिरफ्तार कर 17.36 लाख नकद, सोने के आभूषण और जगुआर कार बरामद की गई है. गिरफ्तार आरोपी में इरफान की पत्नी बिहार के सीतामढ़ी जिले क पुपरी थाना क्षेत्र के योगियागढ़ा के रहने वाले इरफान की पत्नी गुलशन प्रवीण और दिल्ली के नरेला आउटर थाना क्षेत्र के जेजे कॉलोनी बवाना के रहने वाली मो० अफरोज उर्फ समीम उर्फ समीर की पत्नी शकीला उर्फ लाडली का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 17,36,200 रूपया नगद, एक सोने का मंगलसूत्र, एक डायमंड, तीन सोने की अंगूठी और जगुआर गाड़ी (UP78EM0101) पुलिस ने बरामद किया है. जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी मो० इरफान कानपुर, आगरा, दिल्ली, गाजियाबाद, गोवा, बेंगलुरु, सूरत, हैदराबाद, छत्तीसगढ़, पुणे, केरल, सीतामढ़ी और जालंधर में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है. उस पर अलग-अलग राज्यों में लगभग 80 मामले दर्ज हैं. चोरी की घटना में शामिल मुख्य आरोपी इरफान, अफरोज और नवीन शर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है.

क्या है मामला

मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि 9 जुलाई को अशोक नगर निवासी निशित केसरी और अखिलेश पांडेय के घर में चोरी हुई थी. इस संबंध में अरगोड़ा थाना (कांड संख्या-172/26) में मामला दर्ज किया गया. एसएसपी के निर्देश पर हटिया डीएसपी के नेतृत्व में विशेष एसआईटी का गठन किया गया. टीम ने CCTV और डिजिटल एविडेंस के आधार पर आरोपियों की पहचान कर छापेमारी की. पुलिस ने कुख्यात चोर इरफान उर्फ उजाला उर्फ बाबा उर्फ आर्यन की पत्नी गुलशन प्रवीण और अफरोज उर्फ समीर की पत्नी शकीला उर्फ लाडली को गिरफ्तार किया. इनके घरों से चोरी के कुछ गहने और नकद रुपये बरामद हुए. इसके अलावा टीम ने कोलकाता से चोरी में प्रयुक्त जगुआर कार (UP78EM0101), 17,36,200 रुपये नकद, 1 सोने का मंगलसूत्र, 1 डायमंड और 3 सोने की अंगूठी बरामद की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed