Patna: बेतिया के दूबवौलिया में जमीन कब्जा दिलाने गए पुलिस-प्रशासन के मारपीट में शामिल महिला-पुरुष समेत 14 आरोपी लौरिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी बंसराज राम समेत अन्य आरोपी लौरिया थाना क्षेत्र के ही ग्राम-दुबौलिया का रहने वाला है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को बीएलडीआर वाद (संख्या-109/25-26) मनोज कुमार जयसवाल बनाम बंसराज राम में नरकटियागंज डीसीएलआई की कोर्ट से पारित आदेश के अनुपालन में दंडाधिकारी के रूप में लौरिया सीओ के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी. भूमि का सीमांकन एवं आंशिक बेदखली का दखल कब्जा दिलाने गए पुलिस पदाधिकारी एवं बल के साथ बंसराज राम के पक्ष के लोगों ने विरोध किया. बंसराज राम के पक्ष के लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं बल के साथ धक्का मुक्की करते हुए मारपीट किया. जिससे सीओ एवं पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल के जवानों को चोटें आई हैं साथ ही बंसराज राम के पक्ष के लोगों ने उक्त भूमि में बने झोंपड़ी में आग लगा दिया. पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए चौदह महिला एवं पुरुष को गिरफ्तार किया. इस संबंध में लौरिया सीओ के बयान के आधार पर बंसराज राम एवं अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.
