Ranchi: ब्राउन सुगर व 10 लाख नगदी के साथ गुमला पुलिस ने चार तस्कर को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी गढ़वा से लाकर गुमला में सप्लाई करता था. गिरफ्तार आरोपी में गुमला थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर लिप्टस बगान के रहने वाले आकाश राज उर्फ आकाश पासवान, चाहा वैरागी बगान के रहने वाले बादल साहु, मनीत कुमार और छोटु साहु उर्फ जनेश्वर साहु का नाम शामिल है. पकड़े गए आरोपी आकाश के पास से 10 ग्राम ब्राउन सुगर एवं एक मोबाईल, बादल के पास से 12 ग्राम ब्राउन सुगर, दो मोबाईल एवं पॉकेट से 35,700 रूपया, छोटु के पास से 7 पुड़िया ब्राउन सुगर, एक वजन मशीन एवं एक मोबाईल और मनीत के पास से 10 पुड़िया ब्राउन सुगर एक वजन मशीन एवं 10,13,000 रूपया घर से पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुमला एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि गुमला थाना क्षेत्र क्षेत्र के लक्ष्मण नगर में ब्राउन सुगर की खरीद-बिकी की जा रही है. सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल लक्ष्मण नगर पहुँचा तो पाया कि एक संदिग्ध पुलिस को देख भागने लगा. जिसे छापामारी दल के द्वारा घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया तथा कड़ाई से पुछताछ करने पर अपना नाम आकाश राज उर्फ आकाश पासवान बताया. तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 10 ग्राम ब्राउन सुगर मिला. तथा आकाश के निशानदेही पर छापामरी दल ग्राम चाहा से बादल साहु व छोटु साहु उर्फ जनेश्वर साहु को पकड़ा. दोनों के निशानदेही पर छापामारी दल मिनत कुमार पकड़ा गया. छोटु साहु उर्फ जनेश्वर साहु और बादल साहु का आपराधिक इतिहास रहा है. दोनो के विरुद्ध गुमला थाना में पूर्व से आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज है.
