Ranchi: रांची के डोरिया टोली स्थित बंद घर में चोरी की वारदात में शामिल ज्वेलरी दुकानदार समेत चार आरोपी को विधानसभा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के न्यू पुंदाग अम्बेदकर नगर के रहने वाले दीपक वर्मा, सेल सिटी के रहने वाले जीतू कुमार पाण्डेय, प्रशांत पासवन उर्फ बोधा और धुर्वा थाना क्षेत्र के एसपी सन्स ज्वेलर्स दुकान के संचालक नितिश कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 90 ग्राम सोना, लैपटॉप, 2 इण्डेन गैस सिलिण्डर, 105070 रुपया नगद, दो मोबाईल और स्कुटी पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि 26 अप्रैल की रात विधानसभा थाना के डोरिया टोली में अज्ञात अपराधियों ने एक बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इस संबंध में अंजु तिग्गा के लिखित आवेदन पर विधानसभा थाना (काण्ड सं0-37/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन के लिए विधानसभा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया. गठित एसआईटी ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रशांत कुमार पासवान को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया. प्रशांत कुमार पासवान ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए चोरी की घटना को अपने अन्य साथी दीपक वर्मा, जीतू कुमार पाण्डेय के साथ मिलकर कारित करने की बात बताया. साथ ही चोरी का कुछ आभूषण एवं सोना को एसपी सन्स ज्वेलर्स दुकान के संचालक नितिश कुमार के पास बेचने की बात बताया. आरोपी के निशानदेही पर चोरी का आभूषण, सोना, लैपटॉप, गैस सिलेण्डर एवं 55000 रु0 नगद बरामद किया गया है. जीतू कुमार पाण्डेय और प्रशांत पासवन उर्फ बोधा का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध जगरनाथपुर, अरगोड़ा और डोरण्डा थाना में पांच मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed