Ranchi: रांची में केबल तार चोरी करने वाले गिरोह के चार अपराधी को पिठोरिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह गिरोह एक माह से इलाके घटना को अंजाम दे रहा था. गिरफ्तार अपराधी में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के न्यू मधुकम निवासी दीपक कुमार साव, नगड़ी थाना क्षेत्र के एडचोरो निवासी अली मोहम्मद अंसारी और रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के पालू पिपराटोली निवासी शाहरूख खान और विकाश कुमार का नाम शामिल है. आरोपी ने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि विगत कई वर्षों से बिजली तार व केबल की चोरी करने का काम कर रहे थे. गत महीना में श्रमिक उच्च विद्यालय कोनकी के परिसर से बिजली तार चोरी के अलावे पिठोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम-मारवा (करकट्टा मोड से करकटटा नदी तक), ग्राम-करकट्टा एवं ग्राम-सुतियाम्बे सरकारी स्कूल के पीछे एवं कांके थानान्तर्गत आईटीबीपी कैम्प डुमरटोली मौजा चेडी आदि स्थलों से पोल में लगे बिजली तार की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है. इस काम के लिए एक कबाड़ी वाला, पिकअप वाहन एवं चोरी के समान को खरीदने वाले व्यक्ति को शामिल कर एक गिरोह तैयार किया गया है. गिरोह के सदस्य पहले गाँव गाँव घुम घुम कर रास्ते, अन्य स्थान पर रखे हुए बिजली तार की रेकी की जाती है. फिर सुनियोजित तरीके से फेरीवाले के माध्यम से उस स्थान पर पहुँचकर बिजली तार व केबल की चोरी कर लिया जाता है. चोरी करने के बाद पूर्व नियोजित तरीके से उक्त तार को कबाड़ी दूकान में बेच दिया करते थे.
सात अपराधी दे रहे थे घटना को अंजाम, तीन की तलाश जारी
घटना की जानकारी देते हुए सोमवार क ग्रामीण एसपी ने बताया कि पिठौरिया थाना क्षेत्र में 18 अगस्त को श्रमिक उच्च विद्यालय कोनकी के परिसर से एनसीसी कंपनी के द्वारा ठेकेदार को दिये गये बिजली विभाग के 1500 मीटर को अज्ञात चोरो ने चोरी कर लिया था. इसके अतिरिक्त पिठोरिया थाना क्षेत्र में विगत एक माह के भीतर विभिन्न स्थानों से अन्य तीन बिजली के केबल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. मामले के उद्भेदन के लिये (मु०) प्रथम डीएसपी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. गठित छापामारी दल सात अपराधी को चिन्हित किया. जिसमें से 4 अपराधी कमशः शाहरूख खान, विकाश कुमार, दीपक कुमार साव व अली मोहम्मद अंसारी को गिरफ्तार किया गया. अनुसंधान के दौरान चोरी के माल को परिवहन करने में प्रयुक्त पिकअप वाहन की पहचान किया गया है, जो नरकोपी थाना (कांड सं0- 28/2025) में दर्ज एक अन्य चोरी के मामले में जप्त कर रखा गया है. गिरफ्तार अपराधियों का अपराधिक इतिहास रहा है. शाहरूख खान के विरुद्ध पिठोरिया, दिपक कुमार साव के विरुद्ध कोतवाली और अली मोहम्मद अंसारी के विरुद्ध बेडो, मांडर, सिमडेगा व नरकोपी थाना में मामला दर्ज है.
