Patna: साड़ी बेचने एवं बस कंडटर के नाम पर बस स्टैंड में घूम-घूम कर यात्री का समान चोरी करने वाला इंटरस्टेट गिरोह के दो सगा भाई समेत चार अपराधी को मोतिहारी के छतौनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में शेर सिंह, उसका भाई गजराज सिंह, विष्णु और राकेश कुमार का नाम शामिल है. चारो आरोपी यूपी के मैनपुरी जिले के कोरावली थाना क्षेत्र के नगला उसर गांव का रहने वाला है. आरोपी के पास से 22,830 रूपया नगद, 2 स्टेनली नाईफ ब्लेड, 4 ब्लेड, 1 पिलास, 1 ऊँची, 1 बड़ा चाकु, 3 मोबाईल और 3 साड़ी पुलिस ने बरामद किया है.
छतौनी थाना बस स्टैंड में इंटरस्टेट चोर गिरोह के अपराधी बस कंडक्टर बनकर यात्री के बैग को बस में रखने के नाम पर ले जाकर बैग से पैसा चुरा रहे थे. उसी समय छतौनी पुलिस टीम आरोपी को चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया. पकड़े गए आरोपी के पास से पैसा एवं बैग का चैन तोड़ने वाला एवं बैग काटने वाला समान बरामद हुआ. गिरफ्तार आरोपी से पूछ-ताछ के निशानदेही पर गिरोंह में शामिल तीन अन्य आरोपी को भी चुराए पैसे एवं समान के साथ गिरफ्तार किया गया. चारों आरोपी ने बताया कि ये साड़ी बेचने एवं बस कंडटर के नाम पर बस स्टैंड में घूम-घूम कर बस में यात्री के बैग, अटैंची से चोरी करते है. गिरोह में शमिल अन्य सदस्यों के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है. गजराज सिंह का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध यूपी के मैनपुरी जिले के कोरावली थाना (कांड सं0-469/12) में एक मामला दर्ज है.
