Ranchi: लातेहार सदर कोर्ट के बाहर स्टाम्प भेंडर दुकान समेत अन्य दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने में शामिल चार आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में विवेक कुमार उर्फ मुसा, अभय कुमार उर्फ कारु, मोनु दास उर्फ मामा और सुरज कुमार यादव उर्फ नटवा का नाम शामिल है. सभी आरोपी लातेहार थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथौड़ी, चोरी का स्टाम पेपर औऱ 3240 रुपया नगद पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को लातेहार सदर कोर्ट के बाहर रिजवान अख्तर स्टाम्प भेन्डर के दुकान का एवं पवन कुमार पाठक के दुकान का ताला तोड़कर बान्ड पेपर और पैसे की चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया था. तथा अमित कुमार कम्प्यूटर टाईपिस्ट के दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास भी किया गया था. मामले का उद्भेदन के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर त्वरीत गति से अनुसंधान करते हुए मामले का उद्भेदन करते हुए चोर को गिरफ्तार किया. आरोपी के निशानदेही पर चोरी का सामानो को बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपी विवेक कुमार उर्फ मुसा स्थानीय अधिवक्ता के पास कार्य करता है.
