Ranchi: गोड्डा के जमुआ स्थित हाईवे पुल के नीचे चोरी की बाईक खरीद-बिक्री में शामिल चार आरोपी को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस चोरी की तीन बाईक भी बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी में पथरगामा थाना क्षेत्र के चपरी निवासी अनुज कुमार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिमड्डा निवासी जोसफ मण्डल, अमडीहा निवासी अर्जुन कुमार उर्फ अर्जुन कुमार दास और नगर थाना क्षेत्र के गोढ़ी निवासी अमन कुमार उर्फ अमन मण्डल उर्फ बॉवी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर तीन बाईक (JH17AG3550, JH17V9413) पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी कुमार गौरव ने बताया कि एसपी के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं चोरी की बाईक का बरामदगी के लिए लगातार एण्टी क्राईम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि ग्राम जमुआ के पास हाईवे पुल के नीचे कुछ व्यक्ति चोरी का बाईक खरीद-बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस दलबल के साथ ग्राम जमुआ के पास हाईवे पुल के पास पहुँचा तो देखा कि तीन संदिग्ध तीन बाईक के साथ खड़ा है. जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया हम सभी अपने दोस्त विभिषण मण्डल उर्फ विशु,  एवं अमन मण्डल उर्फ बॉवी के साथ मिलकर बाईक चोरी कर एवं ग्राहक खोजकर बाईक को लगभग 10 से 15 हजार रुपये में बेच देते है. तीनों बाईक के संबंध में पूछने पर बताया कि चोरी कर बेचने के लिए लाए है. इस संदर्भ में गोड्डा नगर थाना (कांड संख्या-85/26) में मामला दर्ज किया गया है. अमन कुमार उर्फ अमन मंडल उर्फ बॉबी और जोसफ मण्डल का अपराधिक इतिहास  रहा है. दोनो आरोपी के विरुद्ध 10 मामला दर्ज है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *