Ranchi: अकेली घर में रह रही विधवा के चोरी की घटना को अंजाम देने में शामिल सोनार समेत पांच आरोपी को राजधानी रांची के ठाकुरगांव थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के कर्बला मुहल्ला उरूगुटू के रहने वाले मेराज अंसारी, इमरान राय, असर अली उर्फ चाँद, पिठोरिया थाना क्षेत्र के पिथोरिया दर्जी मुहल्ला के रहने वाले अरबाज खान और चन्दवे के रहने वाले सोनार राजेश कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर चाँदी का अंगुठी, कंगन, बाल चोटी, पायल, गला का हार, सोना का कानफुल और नोजपीन पुलिस ने बरामद किया है.

घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि 20 अक्टूबर की रात ग्राम कर्बला मुहल्ला उरूगुटू में अकेली विधवा महिला के घर से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर नगद एवं जेवरातों की चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इस संबंध में वादिनी माकिना खातून के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन के लिये खलारी डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया. गठित छापामारी टीम छानबीन के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर गृहभेदन में सामिल मेराज अंसारी, इमरान राय असर अली उर्फ चाँद, अरबाज खान को गिरफ्तार किया. आरोपी ने पुछ-ताछ के क्रम में बताया कि चोरी का समान को चंदवे में ज्वेलरी दुकानदार राजेश कुमार के पास बेचा गया है. छापमारी दल ने आरोपी के निशानदेही पर चोरी का सामान को सोनार राजेश कुमार के दुकान से बरामद करते हुए आरोपी दुकानदार को राजेश कुमार को गिरफ्तार किया. इमरान राय व अमर अली उर्फ चॉद का अपराधिक इतिहास रहा है. दोनों के विरुद्ध पूर्व से तीन मामला दर्ज है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed