Ranchi: 18 जुलाई को संध्या करीब 6 बजे टिनप्लेट सब्जी मार्केट में 1 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और न देने पर जान मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में गोलमुरी पुलिस ने कार्रवाई की है. इस मामले में गोलमुरी थाना (कांड संख्या-82/26) में मामला दर्ज किया गया था. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी के निर्देश पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल आरोपी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी में करण सिंह उर्फ जसकरण सिंह, मनदीप सिंह और रोमी सिंह उर्फ सरदार का नाम शामिल है. तीनों आरोपी गोलमुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले है. गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर दो देशी कट्टा, चा गोली, एक खोखा और बाईक (JH05-BT-4437) पुलिस ने बरामद किया है. इस संबंध में गोलमुरी थाना (कांड संख्या-83/26) में अलग से मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार करण सिंह उर्फ जसकरण के खिलाफ हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट सहित 15 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं. मनदीप सिंह पर भी गोलमुरी थाना में 4 मामले दर्ज हैं.
