Patna: बगहा (पश्चिम चंपारण) के भैरोगंज थाना क्षेत्र के कपरधीका स्थित कुष्ठ सोसाइटी कॉलोनी के पास 2 सितंबर की शाम उप-मुखिया अशोक दास और वार्ड सदस्य के पति राधेश्याम राम पर जानलेवा हमला हुआ. बाईक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दोनों प्रतिनिधियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. घायल राधेश्याम राम के फर्दबयान के आधार पर भैरोगंज थाना में प्राथमिकी (कांड सं.-135/26) दर्ज की गई है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए बगहा एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवीय और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी मुखिया पति मुन्ना दास और संदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में शामिल अन्य 4 अज्ञात अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.
