Ranchi: बरही थाना क्षेत्र में लूटपाट के दौरान हुई हत्या की वारदात का हजारीबाग पुलिस ने महज 48 घंटे में सफल उद्भेदन कर दिया है. एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने बिहार के नवादा और गया जिले के दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. दोनों पूर्व में भी हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में वांछित थे. गिरफ्तार आरोपी में बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले विक्रम कुमार और गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के चंदा खुर्द के रहने वाले दिलीप कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के पास से दो मोबाइल और हुंडई कंपनी का कार (JH02AE-0232) पुलिस ने बरामद किया है.

क्या थी वारदात

8 जून को अज्ञात अपराधियों ने हजारीबाग निवासी विक्की कुमार सोनी की बरही थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी थी. विक्की अपने दोस्त के साथ कोडरमा जा रहे थे, तभी पुल के पास लूट के दौरान हत्या हुई. मामले के  उद्भेदन के लिए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ टीम का गठन किया गया. तकनीकी विश्लेषण कर घटना में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. दोनों का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है. चोरी, लूट, ड्रग्स तस्करी, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में हजारीबाग और अन्य जिलों में पहले से केस दर्ज हैं..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed