Patna: सिवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में अवैध रूप से पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. घटना के बाद पुलिस और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी, एसपी और एसडीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. वहीं, लापरवाही के आरोप में जामो बाजार थानाध्यक्ष और स्थानीय चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

पुलिस बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को विस्फोट की सूचना मिलते ही जामो बाजार थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद जिला प्रशासन, अग्निशमन विभाग, बिजली विभाग, डॉग स्क्वॉड और मेडिकल टीम को मौके पर बुलाया गया. घटनास्थल की वैज्ञानि Siwan: Three people killed in an explosion while illegally manufacturing firecrackers; Station House Officer (SHO) and a watchman suspended.क जांच के लिए एफएसएल टीम को भी लगाया गया है. पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

मामले में पुलिस के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. कांड के अनुसंधान की जिम्मेदारी सीआई, महाराजगंज को सौंपी गई है. पुलिस विस्फोट के कारणों, अवैध पटाखा निर्माण और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

लापरवाही के आरोप में दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ महाराजगंज के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई है. वहीं, थाना स्तर पर लापरवाही के आरोप में जामो बाजार थानाध्यक्ष और स्थानीय चौकीदार चंद्रिका मांझी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. मेडिकल टीम ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है. घटनास्थल पर लगातार जांच की जा रही है. प्रशासन का कहना है कि मामले से संबंधित विस्तृत जानकारी मिलने के बाद आगे का अपडेट जारी किया जाएगा. फिलहाल पुलिस विस्फोट के कारणों और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed