Ranchi: पलामू के होटवार जंगल मे पुलिस के साथ 10 लाख के इनामी टीपीसी नक्सली शशिकांत दस्ते से मुठभेड़ हो गया. मुठभेड़ के एक नक्सली को गोली लगने की सूचना है. वही मुठभेड़ में गोली, मैगजीन समेत दैनिक उपयोग के समान बरामद किया गया है. फिलहाल पुलिस इलाके का घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रही है. पलामू एसपी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है.
जानकारी के मुताबिक पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि टीएसपीसी का 10 लाख का इनामी कमांडर शशिकांत के नेतृत्व में आधा दर्जन दस्ता सदस्य के साथ किसी घटना को अंजाम देने के लिए मनातू थाना क्षेत्र स्थित होटवार जंगल मे जुटे है. सूचना पर एएसपी अभियान राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में इलाके में सर्च अभियान शुरू किया गया. सर्च अभियान के दौरान टीएसपीसी के नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की है. इसकव बाद नक्सली भाग निकले. मुठभेड़ में एक नक्सली को गोली लगी है. जिसकी तलाश की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *