Ranchi: छठ घाट पर चेन स्नैचिंग में शामिल आठ महिला को कोडरमा के तिलैया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई महिलाएं पूर्व में सब्जी बेचने एवं कपड़ा फेरी लगाने का काम करती थी. इसी दौरान एक दुसरे से जान पहचान हुआ और गिरोह बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देने लगी. आरोपी महिला में बंगाल, बिहार के पटना और धनबाद की महिलाएं शामिल है. गिरफ्तार आरोपी में धनबाद जिले के धनबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक मस्जिद के पास रहने वाली मोना साव, सरस्वती मुदिलियार, गंगा मुदिलियार, सब्जी बाजार के पास रहने वाली अंजली माली, बिहार के पटना जिले से सब्जी मंडी के पास रहने वाली सामली दास, रूबी हलधर, कदमकुआं थाना क्षेत्र के मझुआ टोली की रहने वाली श्रेखा साव और बंगाल के कोलकाता जिले के चिचुरा थाना क्षेत्र के बंडी निवासी शांति दास का नाम शामिल है. आरोपी महिला के पास से 21,670 रूपया नगद, कटर, चांदी का बजरंग बली का लॉकेट और सोने का कानबाली पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छठ महापर्व को शांतिपूर्ण रूप से संम्पन्न कराने के लिये काफी संख्या में पुरूष एवं महिला बलों की प्रतिनियुक्त किया गया था. इसी दौरान ऐसी सूचना मिली कि तिलैया बाजार के भीड़-भाड़ वाले इलाके से महिलाऐं के आभूषणों की चोरी की जा रही है. एसपी ने तिलैया थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया. गठित टीम अज्ञात चोरों का पता लगाने में जुट गयी. इसी बीच पता चला कि महतो आहरा छठ घाट से लौट रही महीला के गले से चैन स्नैचिंग की घटना हुई है. घाट पर प्रतिनियुक्त पुलिस टीम स्थानीय लोगों की मदद से आठों महिलाओं को पकड़ा गया. आरोपी महिला के पास से चोरी की गयी आभुषणों की बिक्री से प्राप्त नगद रूपये, चेन कटिग करने में प्रयुक्त कटर एवं कुछ आभूषण बरामद किया गया. महिलाओं ने अपने अपराध स्वीकारोकित बयान में बताया कि वे सभी पूर्व में सब्जी बेचने एवं कपड़ा फेरी करने का काम करती थी. जिस क्रम में सबों में एक दुसरे से जान पहचान हुई थी तथा कुछ दिनों बाद सभी भीड़-भाड़ वाले स्थानो में महिलाओं का आभूषण की चोरी करने लगी. इस संबंध सूरज कुमार सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर तिलैया थाना (काण्ड संख्या-343/25) में मामला दर्ज किया गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *