Ranchi: गुमला के ग्राम लापु गुड़िया टाँड में अज्ञात विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर में पीटकर हत्या करने में शामिल आठ आरोपी को बिशुनपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में बिशुनपुर थाना क्षेत्र के लापु गुड़िया निवासी तेतरा उराँव, बिरसाई उराँव, शिबलाल उराँव, एतवा उराँव, लबगा निवासी लेटे उराँव, बिशया उराँव, लापु गुड़िया टांड़ निवासी सुदीप उराँव और चन्देश्वर उराँव का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर घटनास्थल से खून लगा मिट्टी, बिना खून लगा मिट्टी, खून लगा डंडा और एक रस्सी पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए गुमला एसपी ने बताया कि 8 मार्च की रात करीब 11:30 बजे सूचना प्राप्त हुआ कि बिशुनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लापु गुड़िया टाँड स्थित तेतरा उराँव के घर के पास एक अज्ञात विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर समझकर उनके साथ मारपीट कर बंधक बनाया गया है. सूचना पर बिशुनपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गया. जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में बिशुनपुर थाना (काण्ड सं0-06/26) में मामला दर्ज किया गया. एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल कार्रवाई करते हुए ग्राम-लापु गुडिया टॉड स्थित थाना बिशुनपुर में विक्षिप्त महिला के साथ मारपीट और हत्या के आरोपी में तेतरा उराँव, बिरसाई उराँव, शिबलाल उराँव, एतवा उराँव को गिरफ्तार किया गया. घटना में प्रयुक्त बरामद समानों को जप्त किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए छापामारी दल ग्राम-लापु गुडिया टॉड एवं उसके आस-पास के गाँवों में लगातार छापामारी जारी रखा. छापामारी के क्रम में पुनः लेटे उरॉव, बिशवा उराँव, सुदीप उराँव, चन्देश्वर उराँव को गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed