Patna: परसौनी रेलवे गुमटी के पास मदन कुमार हत्या मामले में डुमरा थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है. मृतक के परिजनों ने पूर्व में जान का खतरा होने की शिकायत थाना में की थी. लेकिन कोई कार्रवाई नही की गई. मामले को गंभीरता से लेते हुए सीतामढ़ी एसपी ने डुमरा थानाध्यक्ष एसआई अमरेन्द्र कुमार को निलंबित कर दिया.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसडीपीओ सदर-1 द्वारा समर्पित प्रतिवेदन के आलोक में 21 अगस्त को डुमरा थाना क्षेत्र परसौनी रेलवे गुमटी के पास मदन कुमार की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी. घटना की सूचना पर एसपी के साथ वे स्वयं घटनास्थल पर पहुँचकर पूछताछ किए जिस क्रम में मृतक के परिजनों ने बताया कि इस संबंध पूर्व में थाना में मृतक के जान का खतरा होने की शिकायत दर्ज कराई थी परंतु थानाध्यक्ष द्वारा आसूचना संकलन कर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जो इनके कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही को परिलक्षित करता है. लापरवाही के लिए एसपी के आदेश पर डुमरा थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार को निलंबित किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed