Ranchi: समय सीमा समाप्त होने से पहले ही थाना क्षेत्र में घूम रहे जिला बदर अपराधी को पलामू के पांकी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी कुश कुमार यादव पांकी थाना क्षेत्र के खपरमंडा का रहने वाला है. आरोपी को 7 अप्रैल तक के लिए जिला बदर किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार एसपी के अनुशंसा पर पलामू उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी ने निकाय चुनाव को लेकर झारखण्ड राज्य अपराध नियंत्रण अधिनियम 2002 की धारा-3(A) के तहत आरोपी कुश कुमार यादव पलामू जिला की सीमा से 7 अप्रैल तक जिला बदर किया गया है. बीते शनिवार को लेस्लीगंज एसडीपीओ को गुप्त सूचना मिली कि जिला बदर आरोपी कुश कुमार यादव चाँपी कला में घूम रहा है. सूचना पांकी थाना पुलिस चाँपी कला रोड से जिला बदर आरोपी कुश कुमार यादव को पकड़ा गया. जिला बदर आरोपी कुश कुमार यादव के पलामू जिला के सीमा के अन्दर पाया जाना उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.
