Ranchi: “अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं” का संदेश देते हुए सिमडेगा एसपी ने दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है. ग्रामीणों के साथ विवाद मामले में दोनो हवलदार को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. सिमडेगा पुलिस ने आमजन को आश्वस्त किया है कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता, कर्तव्य में लापरवाही अथवा आम नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस विभाग निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विधि-सम्मत कार्रवाई के प्रति प्रतिबद्ध है.

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार 29 जून को टीटांगर थाना क्षेत्र के टापूडेगा पान्डरीपानी शिव मंदिर के सामने ट्रक हटाने की बात को लेकर कुछ ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया था. ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था. मामले को गंभीरता से लेते हुए सिमडेगा एसपी ने तुरंत संज्ञान लिया और निष्पक्ष व पारदर्शी जांच के लिए मुख्यालय डीएसपी को जांच सौंपी. डीएसपी ने दोनों पक्षों के कथन सुने और उपलब्ध तथ्यों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण किया. जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट एसपी को सौंप दी गई. जांच रिपोर्ट के आधार पर दो हवलदार प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए. एसपी ने तत्काल प्रभाव से दोनों को सस्पेंड कर दिया. साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed