Ranchi: नव प्रोन्नत डीएसपी को डीजीपी ने बैच लगाकर सम्मानित किया. सोमवार को डीजीपी अनुराग गुप्ता ने पुलिस मुख्यालय के सभागार कक्ष में नव प्रोन्नत डीएसपी कुमुद सिन्हा, ज्योत्सना, अजय कुमार, इजाजुल हसन सिद्दकी, सुशील कुमार, अजय कुमार साहू, राजकपूर, लीलेश्वर महतो, नरेन्द्र कु० सिन्हा, राम अनूप महतो, सरोज कुमार सिंह, हरेन्द्र कु० राय, बिनोद उराँव, अखिलेश प्रसाद मंडल, शंभू प्रसाद गुप्ता, सतीश कुमार, नवल किशोर प्रसाद, उज्ज्वल साह, अजय प्रसाद, सुरेश प्रसाद, शारदा रंजन प्रसाद सिंह, राजेश कुमार एवं राजीव कुमार वीर को बैच लगाकर सम्मानित किया.
बता दे कि गृह विभाग 64 पुलिस निरीक्षक, परिचारी प्रवर एवं समकक्ष कोटि से डीएसपी के पद पर प्रोन्नति प्रदान किया गया है.
