Patna: अगर आपका फोन खो गया, चोरी हो गया तो सबसे पहले सिम को तुरंत बंद करवा लिजिये. अगर ऐसा नही किया तो शातिर चोरी मोबाईल के साथ आपका एकाउंट भी खाली कर देगा. मोबाइल चोरी कर खाता से रुपये खाली करने वाले साइबर गिरोह का पूर्णिया पुलिस ने खुलासा किया है. आरोपी में एक निरुद्ध बालक समेत आधा दर्जन आरोपी साहेबगंज जिले के जबकि एक आरोपी बंगाल के कुल्टी जिले का रहने वाला है. पकड़े गए आरोपी 3-4 माह से जिले के विभिन्न लॉज, होटल में रहकर भीड़भाड़ वाले इलाके में मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था. और यूपीआई के माध्यम से रुपये निकाल लेता था. इसके बाद मोबाइल को बंगाल ले जाकर बेच देता था. गिरोह में शामिल दो टेक्निकल एक्सपर्ट जो मोबाइल का पासवर्ड क्रैक कर यूपीआई से रुपये ट्रांसफर करता था.
गिरफ्तार आरोपी में साहेबगंज जिले केतीनपहाड़ थाना क्षेत्र के रामपुराघाट निवासी मुन्ना कुमार मंडल, बाबूपुर निवासी राजेश कुमार महतो उर्फ छूमंतर, पप्पू महतो उर्फ पप्पू नोनिया, पप्पू का भाई कपूर महतो, गणेश कुमार महतो, एक निरुद्ध बालक और बंगाल के वर्धमान जिले के कुल्टी थाना क्षेत्र के चिनाकोरी छायागढा निवासी कार्तिक नोनिया का नाम शामिल है.
चोरी के 81 मोबाइल के भागने के फिराक में था आरोपी
बुधवार को घटना की जानकारी देते हुए पूर्णिया एसपी ने बताई सहायक खजांची थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि सात व्यक्ति चोरी के मोबाईल के साथ बंगाल जाने के लिए पूर्णिया बस स्टैंड में बैठा है. सूचना पर सहायक खजांची थानाध्यक्ष ने गश्ती दल को पूर्णिया बस स्टैंड भेजा. गस्ती दल के पहुँचने पर पुलिस गाड़ी को देखकर बस स्टैंड में बैठा सात व्यक्ति घबड़ा गया. शंका के आधार पर सातों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर तलाशी लिया गया. तो चोरी के 81 मोबाईल सहित 84 मोबाईल बरामद किया गया. इसके अलावे 8 सीम कार्ड और 4 आधार कार्ड पुलिस ने बरामद किया गया.
