Patna: फ्रेंचायजी के नाम पर ठगी करने वाले साइबर अपराधी भोजपुर साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी कुन्दन कुमार गयाजी जिले के बेलागंज का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर मोबाईल एवं पासबुक पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लाल भूषण सिंह लिखित आवेदन दिया. जिसमें बताया गया कि टाटा वन एमजी के फ्रेंचायजी के लिए संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे. इसी क्रम में एक ऐड देखे जिसमें उक्त फ्रेंचायजी से संबंधित जानकारी के लिए हेतु मोबाईल नंबर-9163453282 एवं 6353552324 तथा आई0डी0-info@healthpartnertata1mg.in से कागजात भेजा गया एवं इन्ट्री फी के रूप में 15000 रुपया एवं जीएसटी के रूप में 2700 रुपया ट्रांसफर कराया गया. उसके बाद फिर फ्रेंचायजी Approval के लिए 68000 रुपया एवं NOC के लिए 47800 रुपया ट्रांसफर करा लिया गया. आवेदन के आधार पर तत्काल भोजपुर साइबर थाना सनहा (सं0-60/25) दर्ज कर जाँच प्रारंभ किया गया. जाँच के क्रम में Money Trail का अवलोकन कर केवाईसी तथा अन्य विवरणी प्राप्त किया गया और इसके आधार पर भोजपुर साइबर थाना (काण्ड सं0-52/25) में मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन के लिए साइबर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम के कार्रवाई करते हुए घटना का वैज्ञानिक एवं तकनीकि विश्लेषण तथा अनुसंधान के आधार पर घटना में शामिल अपराधी को पटना से गिफ्तार किया गया. पूछ-ताछ में गिरफ्तार कुन्दन कुमार ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed