Ranchi: डकैती की योजना बना रहे स्कॉर्पियो में सवार अपराधी पुलिस को देख भागने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. धनबाद के बरवाअड्डा थाना पुलिस ने तीन अपराधी को गिरफ्तार किया है. जबकि तीन आरोपी फरार हो गया. गिरफ्तार आरोपी में जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के लखनुडीह के रहने वाले जमाल अंसारी, मुगिया निवासी अनाउल अंसारी उर्फ एनुल अंसारी और मोंगिया मारनी बहारूद्दीन मिया का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 1 देशी कट्टा, 2 गोली, 1 हेक्सा ब्लेड, 1लोहे का नुकीला रड, 1 पिलाश, 2 मोबाईल और एक स्कार्पियो (JH 10T 2131) पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार धनबाद एसएसपी के आदेश के पर बीती रात बरवाअड्डा थाना प्रभारी असामाजिक तत्वो पर निगरानी एवं अपराध की रोकथाम के लिए विशेष गस्ती सह चेकिंग में निकले हुए थे. गस्ती के क्रम मे मेगा स्पोर्ट्स काम्पलेक्स स्टेडियम से मेमको जाने वाले रास्ते में सूनसान जगह पर संदिग्ध अवस्था में स्कार्पियो गाड़ी के खड़ा देखकर जब उनके द्वारा पूछताछ करने का प्रयास किया गया तो पुलिस पार्टी को देखकर उक्त गाड़ी के चालक द्वारा काफी तेजी से गाडी को एटलेन सड़क की ओर भगाया जाने लगा. पुलिस पार्टी द्वारा गाड़ी चालक की संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए उसका पीछा किया गया. स्कार्पियो चालक द्वारा कुर्मीडीह गोलबर के पास बने स्पीड ब्रेकर को भी काफी तेजी से पार किया गया जिससे गाडी अनियंत्रित होकर डिभाईडर से टकराते हुए कुर्सीडीह से किसान चौक जाने वाले रास्ते पर पलट गई. गाड़ी पलटने के पश्चात तीन आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया. जबकि तीन आरोपी अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. तलाशी के क्रम में गिरफ्तार आरोपी के पास से कट्टा, गोली समेत अन्य समान बरामद किया गया. गिरफ्तार अप्रधोयो ने अपने संस्वीकृति बयान में डकैती के लिए योजना बनाने की बात स्वीकार किया. आरोपी के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है.
जमाल अंसारी के विरूद्ध पूर्व से जामताड़ा, गिरीडीह व देवघर में सात कांड दर्ज है. अनाउल अंसारी उर्फ एनुल अंसारी के विरूद्ध पूर्व से जामताड़ा, गिरीडीह व देवघर में चार कांड दर्ज है. बहारूद्दीन मिया के विरूद्ध पूर्व से जामताड़ा, गिरीडीह व देवघर जिला दो कांड दर्ज है.
