Ranchi: रेल फाटक के पास हाईवा को रोक चालक के साथ मारपीट करने वाला दो आरोपी को बोकारो के बालीडीह थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में विजय कुमार शर्मा और अजय कुमार सिंह का नाम शामिल है. दोनो आरोपी जरीडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले है. आरोपी के पास से एक बाईक (JH09BF-1965) पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 02.15 बजे सूचना मिली कि बालीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के पास एक हाईवा गाड़ी को कुछ व्यक्ति रोककर चालक के साथ मारपीट कर रहें है. सूचना पर रात्री गश्ती पार्टी रेल फाटक के पास पहुंची, जहां एक हाईवा गाड़ी रोड में खड़ी मिली. पुलिस गाड़ी को देखते ही वहां पर पूर्व से मौजुद दो बाईक सवार भागने लगे, जिन्हें खदेड कर पकडा गया. हाईवा चालक ने पुलिस को बताया कि पकड़े गये आरोपी टोल टैक्स से ही इनका पीछा करते हुए आ रहा हैं तथा रेल फाटक के पास गाड़ी रोक कर इन्हें 2.30 बजे रात्री में जबरन गाडी से उतार कर मारपीट कर जख्मी कर दिया. बिहार के नवादा जिले के कादीरगंज थाना क्षेत्र स्थित लोहरपुरा निवासी हाईवा चालक गौतम कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर बालीडीह थाना (काण्ड सं0-292/25) में मामला दर्ज किया गया. वही दोनो आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *