Ranchi: झारखंड में संगठित अपराध और नक्सल गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस मुख्यालय ने बड़ा कदम उठाया है. राज्य के सभी जिलों और वाहिनियों में कुल 73 स्पेशल एक्शन टीम (SAT) का गठन क्राइम टास्क फोर्स के रूप में किया जाएगा. इसको लेकर जगुआर आईजी ने 15 जून को दोपहर 3:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक बुलाई है. SAT टीमों के पुनर्गठन के लिए आईजी की अध्यक्षता में समिति बनी है. इसमें जैप डीआईजी, और कोल्हान रेंज के डीआईजी सदस्य हैं. 15 जून को विडियों काफ्रेंसिग में टीमों के गठन, संरचना और तैनाती पर विमर्श होगा.

कैसे होगा गठन

जिला स्तर: पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, गुमला, चाईबासा, जमशेदपुर, दुमका, देवघर, धनबाद, रांची, गिरिडीह और बोकारो से 2-2 टीम. शेष 11 जिलों से 1-1 टीम. कुल 37 SAT टीम.

वाहिनी स्तर: JAP/ IRB/ SIAR के 18 वाहिनियों से 2-2 टीम, कुल 36 SAT टीम. JAP-10 और IRB-10 को छोड़ा गया है. सभी जिलों और वाहिनियों को मिलाकर 73 SAT टीमें बनेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed