Ranchi: शहर के कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने हथियार के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, सभी संदिग्ध किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और पांच जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं. पुलिस ने इस मामले में कदमा थाना (कांड संख्या 116/26) में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी में कदमा थाना क्षेत्र के रविनाथ मछुआ, विनय हरिपाल उर्फ बावला, सोनारी थाना क्षेत्र के संतोष बान सिंह, निहाल बालमुचू और अमित कुमार साहू का नाम शामिल है. आरोपियों संगठित गिरोह बनाकर कदमा थाना और आसपास के क्षेत्रों में हथियार के बल पर लोगों को डरा-धमकाकर पैसे वसूलने का काम करता था.

मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि 12 अक्टूबर की रात गुप्त सूचना मिली थी कि शास्त्रीनगर निवासी रविनाथ मछुआ अपने साथी विनय हरिपाल और अन्य लोगों के साथ मिलकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है. एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय-2 के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया. छापेमारी दल फॉर्म एरिया रोड नंबर-18 स्थित बीएसएनएल रेजिडेंसी मैदान के पास पहुंचा तो वहां पांच व्यक्ति एक साथ बैठे दिखाई दिए. पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे. पुलिसकर्मियों ने पीछा कर पांचों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान रविनाथ मछुआ के पास से एक लोडेड देशी कट्टा मिला. अन्य चार आरोपियों की तलाशी में भी एक-एक जिंदा गोली मिली. रविनाथ मछुआ और निहाल बालमुचू का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी क विरुद्ध दो मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *