Patna: दुकान का लाईसेंस नवीनीकरण के एवज रिश्वत लेते बेगुसराय सहायक नियंत्रक माप-तौल कार्यालय का लिपिक को निगरानी ने गिरफ्तार किया है. आरोपी लिपिक पुष्कर कुमार द्विवेदी को 5,000 रूपये रिश्वत लेते इनके कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार उमेश साह ने पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया था कि आरोपी लिपिक के द्वारा दुकान के लाईसेंस का माप-तौल विभाग से नवीनीकरण करने के एवज में रिश्वत की माँग की जा रही है. ब्यूरो जब शिकायत का सत्यापन कराया तो आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि की. इस संबंध में निगरानी थाना (कांड सं0-062/26) में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. धावादल कार्रवाई करते हुए लिपिक पुष्कर कुमार द्विवेदी को 5,000 रूपये रिश्वत लेते हुए बेगुसराय सहायक नियंत्रक माप-तौल कार्यालय के इनके कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया गया
