Patna: बिहार में शराबबंदी की धज्जियां उड़ाने में पुलिसकर्मी पीछे नही. थाना परिसर में शराब के नशे में हंगामा करते चौकीदार और होमगार्ड जवान को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी में चौकीदार विमलेश प्रसाद सिंह एवं होमगार्ड गौरव कुमार का नाम शामिल है. वही दोनो को विभाग के तरफ से निलंबित कर दिया गया है. मामला दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना का है. घटना के संबंध में बहेड़ा अंचल पुलिस निरीक्षक से जाँच कराया गया. जाँच प्रतिवेदन में उक्त दोनो को दोषी पाते हुए कार्रवाई के लिये अनुसंशा की गई. जिसके आलोक में चौकीदार विमलेश प्रसाद सिंह को निलंबित कर विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने एवं होमगार्ड गौरव कुमार के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने के लिये दरभंगा जिला पदाधिकारी को प्रतिवेदन भेजा गया. जिला पदाधिकारी चौकीदार विमलेश प्रसाद सिंह को सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित कर विभागीय कार्यवाही के लिये प्रपत्र (क) का गठन किया जा रहा है और गृहरक्षक गौरव कुमार के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के तहत विधि-सम्मत् कार्रवाई की जा रही है.
दोनो के विरुद्ध बहेड़ी थाना में मामला दर्ज
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को बहेड़ी थाना तृतीय ओडी ड्यूटी में तैनात एएसआई धर्मेन्द्र कुमार थाना परिसर स्थित चौकीदार भवन के पास शोरगुल सुनकर थाना के अन्य पदाधिकारी, कर्मी के साथ चौकीदार भवन के पास पहुंचे तो देखे कि चौकीदार विमलेश प्रसाद सिंह और होमगार्ड गौरव कुमार शोरगुल कर रहे थे. दोनो के मुँह से शराब पीने का दुर्गंध आ रहा था. ब्रेथ एनेलाईजर मशीन से जाँच करने पर शरीर में अल्कोहल की मात्रा पायी गई. इस संबंध में दोनो के विरूद्ध बहेड़ी थाना (कांड संख्या-341/25) में मामला दर्ज किया गया. दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
