Ranchi: राँची से लोड कर जैतगढ़ लाया जा रहा 7 लाख के 30 पेटी कफ सिरफ आईटीआई मोड़ तोड़ांगहातु के पास पुलिस ने जप्त किया है. वही तीन आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. आरोपी में आनंदपुर थाना क्षेत्र के चिरूमाठा स्कूल टोला निवासी राजेन्द्र प्रधान, चारबंदिया निवासी सुनिल तिर्की और जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के तोडंगहातु निवासी अमरदीप लागुरी का नाम शामिल है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को गुप्त सूचना मिली कि रांची से एक 407 मालवाहक वाहन (JH01DW-1878) से भारी मात्रा में ONEREX COUGH SYRUP राँची से लोड कर जैतगढ़ लाया जा रहा है. इस धंधे का सरगना अनिसुर रहमान उर्फ राजु के द्वारा इस कफ सिरप को प्राप्त कर जैतगढ़ से जगन्नाथपुर एवं उड़ीसा में व्यापार किया जाएगा. सूचना पर चाईबासा एसपी के निर्देश पर जगन्नाथपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठित किया गया. गठित छापेमारी दल जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जैतगढ़ जाने वाली रोड में आईटीआई मोड़ तोड़ांगहातु के समीप चेकिंग अभियान के दौरान मालवाहक 407EX (JH01DW-1678) में 30 पेट्टी में 3600 ONEREX COUGH SYRUP बरामद किया गया. वही तीनो आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *