Patna: 25 हजार के इनामी अपराधी को बक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्या, आर्म्स एक्ट समेत अन्य संगीन मामले में फरार चल रहे गिरफ्तार आरोपी विजय पाण्डेय बगेनगोला थाना क्षेत्र के पोखराहाँ का रहने वाला है. बक्सर जिलान्तर्गत टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल 25 हजार इनामी अपराधी विजय पाण्डेय को ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. लंबे समय से फरार चल रहे अपराधी के विरूद्ध बक्सर जिला के कई थाना में हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट एवं अन्य संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. आऱोपी के विरूद्ध न्यायालय द्वारा कई मामलों में वारंट भी जारी किए जा चुका हैं. गिरफ्तारी से बचने के लिए अपराधी अपने ठिकाने को बार-बार बदलता रहता था, लेकिन टीम की सत्त निगरानी एवं लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. विजय पाण्डेय के विरुद्ध बक्सर के विभिन्न थाना में आठ मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *