​Patna: मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला चौक उदाकिशुनगंज-नवगछिया रोड पर बीते 14 सितंबर को हुई नरादह पंचायत की मुखिया रीता देवी के देवर विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता  की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए इस अंधाधुंध हत्याकांड का सफल खुलासा कर 4 आरोपियों को धर दबोचा है. गिरफ्तार आरोपी में पुरैनी थाना क्षेत्र के बघरा निवासी ललन कुमार उर्फ शेटु, नया टोला के रहने वाले श्रीधर मंडल, चौसा थाना क्षेत्र के रसलपुर धुरिया निवासी नीतिश कुमार औक पूर्णिया जिले के रघुवंशनगर थाना क्षेत्र के मोजमपट्टी के रहने वाले अखिलेश कुमार यादव का नाम शामिल है. आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और तीन गोली पुलिस ने बरामद किया है.

आपसी रंजिश और वर्चस्व बनी हत्या की वजह

मामले की जानकारी देते हुए मधेपुरा एसपी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए उदाकिशुनगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में 12 सदस्यीय एसआईटी टीम का गठन किया गया था. पुलिस टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान व सूचना संकलन के आधार पर छापेमारी कर चारों आरोपी को दबोच लिया. पकड़े गए आरोपी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में स्वीकार किया है कि विक्की मेहता की हत्या पुरानी रंजिश, आपसी वर्चस्व और इलाके में उनके बढ़ते राजनीतिक व सामाजिक प्रभाव के कारण की गई थी. पुलिस के अनुसार मृतक विक्की मेहता का भी पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है. घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed