Ranchi: स्वतंत्रता दिवस की रात औद्योगिक ओपी बालीडीह पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दुकान से 72 पीस बीयर बरामद की है. पुलिस ने इस मामले में दुकानदार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दुकानदार जितेन्द्र मंडल बालीडीह थाना क्षेत्र के गोडाबाली मंडल टोला का रहने वाला है.

मिली जानकारी के अनुसार रात्रि गस्ती के दौरान सूचना मिली कि ग्राम गोडाबाली मंडल टोला में एक दुकान में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान जितेन्द्र मंडल की दुकान से HAYWARDS 5000 PREMIUM STRONG BEER – 500 ML की 72 पीस अवैध शराब बरामद की गई. इस संबंध में बालीडीह ओपी थाना (कांड संख्या 129/26) में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी जितेन्द्र मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *