Patna: पुलिस पर हमला कर वारंटी के छुड़ाने में शामिल लोगो के विरुद्ध मामला दर्ज लखीसराय के पिपरिया थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस वायरल विडियो से आरोपी की पहचान करने में जुट गई है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पिपरिया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पिपरिया थाना (कांड सं0-104/25) में दर्ज मामले के वांछित इंदल भगत अपने खेत मे मकई लोड कर रहा है. सूचना पर पुलिस की टीम ग्राम-पथुआ में पहुँचकर इंदल भगत की पहचान कर उसे पकड़ लिया. थाना लाने के क्रम में आरोपी इंदल भगत पुलिस से बचने के लिए जान-बूझकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा जिससे आसपास के काफी लोग इक्ट्ठा हो गए तथा इंदल भगत को छुड़ाने का प्रयास करने लगा. पुलिस टीम भीड़ को न्यायालय द्वारा निर्गत इंदल भगत का अजमानतीय वारंट भी दिखाया. लेकिन वहां उपस्थित भीड़ पुलिस से धक्का-मुक्की करके आरोपी को छुड़ा लिया गया. भीड़ द्वारा आरोपी को पुलिस से छुड़ाने की नियत से पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की की गई तथा सरकारी कार्य में बाधा डाला गया जो कानूनन अपराध है. फरार आरोपी इंदल भगत एवं अन्य के विरूद्ध गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इंदल भगत का आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध पिपरिया थाना में दो मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *