Patna: बिहार में खेलों का स्वर्ण युग लाने की तैयारी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज साफ कर दिया कि बिहार में अंतर्राष्ट्रीय खेलों को ओलंपिक स्तर की सुविधाएं दी जाएंगी. राजगीर का इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम 31 दिसंबर 2026 तक हर हाल में पूरा करने का डेडलाइन दिया. 4700 पंचायतों में 5266 खेल मैदान बनकर तैयार, बाकी जल्द पूरे होंगे. मुख्यमंत्री ने लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में खेल विभाग की समीक्षा बैठक में अफसरों को सख्त निर्देश दिए. खेल सचिव विनोद सिंह गुंजियाल ने खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और योजनाओं की पूरी रिपोर्ट दी.

‘मेडल लाओ नौकरी पाओ’ से बढ़ेगा हौसला

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विश्वस्तरीय खेल अवसंरचनाओं का निर्माण चरणबद्ध तरीके से हो रहा है. राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले युवा खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है. बेहतर प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को ‘मेडल लाओ नौकरी पाओ’ योजना से प्रोत्साहित किया जा रहा है.

ट्रेनिंग से उपकरण तक सब मिलेगा

राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए खिलाड़ियों को ट्रेनिंग, खेल उपकरण, कोचिंग और सभी जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी. जिला और प्रखंड स्तर पर खेल सुविधाओं का विस्तार कर ग्रामीण प्रतिभाओं को मौका मिलेगा.

मुख्यमंत्री के बड़े ऐलान

राजगीर निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 31 दिसंबर 2026 तक पूरा करने को कहा है. पटना डुमरी खेल परिसर में सभी खेलों के लिए अलग-अलग अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम बनेंगे. 8053 में से 4700 पंचायतों में 5266 खेल मैदान तैयार किया गया है. शेष VB-GRAM G योजना से जल्द निर्माण करने को कहा है. मोइनुल हक स्टेडियम को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा बीसीसीआई और बीसीए से समन्वय कर पुनर्विकास में तेजी लाने के साथ बेहतर सड़क कनेक्टिविटी हो. खेल यूनिवर्सिटी राजगीर में रोजगार वाले इनोवेटिव कोर्स को प्राथमिकता दिया जाएगा. जिला खेल भवन-सह-व्यायामशाला और प्रखंड आउटडोर स्टेडियम का संचालन पीपीपी मोड़ पर होगा. पंचायत स्तर पर नियमित खेल उत्सव कराएं जाएंगे. पंचायत खेल क्लबों से पुराने खिलाड़ी जोड़ने को कहा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed