Patna: वैशाली जिले के हरलोचनपुर थाना क्षेत्र में अनुसंधान और केस डायरी लेखन में बरती गई गंभीर लापरवाही के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. वैशाली एसपी ने महुआ के एसडीपीओ द्वारा की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने के प्रशासनिक कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए एसआई सुबोध कुमार को हरलोचनपुर थाने के नए थानाध्यक्ष के रूप में पदस्थापित किया गया है.

जांच में खुलीं प्रक्रियात्मक कमियां

हरलोचनपुर थाना (कांड संख्या 23/2026) के अनुसंधान के दौरान महुआ अनुमंडल पुलिस अधिकारी ने मामले की पड़ताल की. जांच के दौरान यह बात सामने आई कि जांच अधिकारियों द्वारा केस डायरी लिखने और प्रक्रियात्मक नियमों का पालन करने में भारी त्रुटियां और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरती गई थी. जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए हरलोचनपुर थाना के थानाध्यक्ष एसआई राकेश कुमार यादव, अनुसंधानकर्ता एसआई सुमन झा और एएसआई इन्द्रजीत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए हाजीपुर पुलिस केन्द्र में लाइन हाजिर कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed