Patna: भोजपुर पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायी से पिस्टल दिखाकर लूट की साजिश रचने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है. आरा नवादा थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी दल गठित कर तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर घटना में संलिप्त 7 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. गिरफ्तार आरोपी में आरा नगर थाना क्षेत्र के धरहरा निवासी आतिश कुमार, आरा टाउन थाना क्षेत्र के इब्राहिमनगर के रहने वाले गोलू कुमार उर्फ राहुल कुमार, आरा नवादा थाना क्षेत्र के के जी रोड के रहने वाले पुष्कर कुमार, अनाईथ के रहने वाले शंकर कुमार, रौशन कुमार उर्फ चॉकलेट और नवानगर थाना क्षेत्र के नवानगर गांव के रहने वाले अंकित पांडे उर्फ जाली का नाम शामिल शामिल है.

पटना से लौट रहे थे कारोबारी

मिली जानकारी के मुताबिक 12 जून की शाम को आरा नगर थाना क्षेत्र के साकेत नगर निवासी कृष्णा प्रसाद गोपालजी चौक स्थित अपनी आभूषण की दुकान से सुबह किसी कार्यवश पटना गए थे, पटना से वापस आरा लौट रहे थे. आरा स्टेशन के समीप अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उनके साथ लूट-पाट करने का प्रयास किया. इस संदर्भ में पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर आरा नवादा थाना (कांड संख्या-359/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए भोजपुर एसपी के निर्देशानुसार कार्रवाई के लिए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.  गठित विशेष टीम तकनीकी साक्ष्यों, मानवीय सूचनाओं एवं त्वरित छापेमारी के आधार पर इस घटना में संलिप्त सात शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed